
बिरौल में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर डीएम एवं एसएसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: पंचायत चुनाव 2021 के अष्टम चरण में 24 नवम्बर को दरभंगा जिला के बिरौल प्रखण्ड में चुनाव निर्धारित है। चुनाव में प्रतिनियुक्त सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर दण्डाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिला दण्डाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम द्वारा संयुक्त रूप से ब्रिफिंग की गयी।
सेक्टर पदाधिकारियों को ब्रिफिंग करते हुए जिला दण्डाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने कहा कि बिरौल में पंचायत चुनाव सम्पन्न कराने के लिए संयुक्त आदेश जारी किया गया है, जिसमें सभी निर्देश दिये गये हैं, उसे सभी पदाधिकारी अच्छी तरह से

पढ़ लें। उसमें सभी वरीय पदाधिकारियों का मोबाईल नम्बर भी अंकित है।
उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने की पूरी जिम्मेवारी सेक्टर पदाधिकारी की है। मतदान केन्द्र पर फर्जी मतदाता यदि मतदान करने आता है या कोई दूबारा मतदान करने आता है, तो तुरंत कार्रवाई करते हुए पीठासीन पदाधिकारी के माध्यम से उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि 23 नवम्बर के शाम से ही सेक्टर पदाधिकारी अपने क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्र के पीठासीन पदाधिकारी से सम्पर्क कर

लेंगे और 24 नवम्बर की सुबह 04ः00 बजे सुनिश्चित कर लेगे कि सभी मतदान केन्द्र के मतदान पदाधिकारी एवं पुलिस बल पहुँच गये हैं। मतदान समाप्त होने के उपरान्त सभी पीठासीन पदाधिकारी द्वारा सीयू का क्लोज बटन दबवाना सुनिश्चित करेंगे तथा अपनी अभिरक्षा में सभी ईवीएम को बाजार समिति अवस्थित बज्रगृह में जमा करवाना सुनिश्चित करेंगे। सुरक्षित ईवीएम एमएल एकेडमी में जमा होगा।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत के लिए 01 कलस्टर बनाया गया है, जहाँ कलस्टर पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, टेक्नीशियन एवं स्थानीय कर्मी मौजूद रहेंगे, यदि कहीं से भी ईवीएम खराब होने की सूचना मिलती है, तो तुरंत सुरक्षित ईवीएम

के साथ तकनिशियन और प्रखण्ड के कर्मी पुलिस बल के साथ ईवीएम लेकर जाएगे और आधे घंटे के अन्दर ईवीएम कमीशिनिंग करके बदलना सुनिश्चित करेंगे,लेकिन इसके पहले पूर्व से लगे ईवीएम की अच्छी तरह से जाँच करवा लेंगे।
वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने ब्रिफिग करते हुए कहा कि चुनाव के लिए सुरक्षा का पुख्ता इतजाम किया गया है। सुरक्षा के कई लेयर बनाये गये हैं। इसलिए पूरी सख्ती के साथ शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष

चुनाव करवाना है। यदि कोई व्यक्ति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करे तो उसे बख्शा नहीं जाए।
उन्होंने कहा कि कोई भी अभ्यर्थी मतदाता को वाहन की सुविधा नहीं दे सकता है, चाय/नाश्ता नहीं करा सकता है, इस पर भी ध्यान देंगे। यदि आपके रहते किसी प्रकार की गड़बड़ी या हंगामा होता है, तो सबसे पहले आप की जिम्मेवारी मानी जाएगी। आपके पास पुलिस
बल, लाठी बल मौजूद रहेगा, कार्रवाई में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। साथ ही किसी भी अभ्यर्थी के पक्ष में किसी सरकारी कर्मी की संलिप्तता पायी जाएगी, तो गिरफ्तारी से न्यून(कम) कार्रवाई नहीं होगी।
ब्रिफिंग में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

