
लोक अदालत को लेकर आयोजित बैठक से अनुपस्थित थानाध्यक्षों से किया गया कारण पृच्छा।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आगामी ग्यारह दिसम्बर को आयोजित होने वाली लोक अदालत की तैयारी को लेकर सोमवार को प्राधिकार कार्यालय में सदर अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों की एक बैठक आयेजित की गयी। इस बैठक का आयोजन प्राधिकार के सचिव सह अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जावेद आलम की अध्यक्षता में की गयी।
पूर्व से सूचना के बाबजूद बैठक से अनुपस्थित थानाध्यक्षों से सचिव

श्री आलम ने कारण पृच्छा पूछा है तथा कहा है कि पत्र प्राप्ति के पांच दिनों के अंदर अपना मंतव्य कार्यालय में जमा करें।
बैठक में श्री आलम ने उपस्थित थानाध्यक्षों को ससमय भेजे गए नोटिस का तामिला कराने तथा लोक अदालत के माध्यम से अपने मामले को सम्पन्न कराने के लिए लोगों को प्रेरित करने की बात कही।
बैठक में कई थाना के थानाध्यक्ष मौजूद थे। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।

