Home Featured पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात शराब तस्कर, शराब के अलावा घर से छापेमारी में मिले थे 15 लाख।
Featured - मुख्य - November 22, 2021

पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात शराब तस्कर, शराब के अलावा घर से छापेमारी में मिले थे 15 लाख।

दरभंगा: शराब धंधेबाजों के खिलाफ की गई छापेमारी में सोमवार को जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली। बहेड़ा थानाक्षेत्र के सबसे कुख्यात शराब तस्कर पौहद्दी निवासी लक्ष्मण नायक को गिरफ्तार कर लिया गया। गत सात नवंबर की रात पुलिस ने उसके घर से 14 लाख 98 हजार 430 रुपये के साथ कई संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए थे। हालांकि, वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस बीच पुलिस ने गुप्त सूचना पर उसे भरत चौक के पास से दबोच लिया। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस तीन दिनों से लगी हुई थी।

वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने बताया कि बेनीपुर एसडीपीओ

Advertisement

कुमार सुमित को इसे लेकर विशेष टास्क दिया गया था। इस सफलता पर उन्होंने पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

इधर, लक्ष्मण से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह कहां से शराब की खेफ मंगाता है, इसमें

Advertisement

कौन-कौन लोग शामिल हैं, किसके संरक्षण से इतने बड़े रैकेट का संचालन किया जा रहा है। अगर इन सभी सवालों का जवाब मिलता है तो पुलिस अन्य लोगों पर बहुत जल्द कार्रवाई करेगी।

छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राम, गोविद प्रसाद, रामाशंकर पांडेय, बरकू हांसदा, लवली कुमारी, राम औतार साहु, सुमन कुमार आदि शामिल थे। बता दें कि शराब धंधेबाज लक्ष्मण नायक के खिलाफ बहेड़ा थाना में कांड संख्या 328/19, 518/19, 447/20, 220/21 आदि दर्ज हैं। वर्ष 2019 से 20 तक के तीनों मामलों में पुलिस ने 3807 लीटर विदेशी शराब के साथ एक-एक

Advertisement

ट्रक, पिकप वैन, बाइक और छोटी मालवाहक गाड़ी जब्त कर चुकी है। उसके फरार होने की स्थिति में पुलिस ने जब सात नवंबर को उसके घर पर छापेमारी की तो फरार हो गया था। लेकिन, उसके घर से पुलिस ने 14 लाख 98 हजार 430 रुपये के साथ स्कूटी का एक फर्जी प्लेट नंबर, 16 धुर रैयती भूमि का केवाला, बिरौल के आनंद सुल्तानिया के नाम से पिकअप वैन बीआर07जीए-6577 का मूल कागजात बरामद किया गया था।

इसके अलावा शराब धंधा से जुड़े हिसाब की कापी भी बरामद की गई थी। जिसमें शराब धंधेबाजों का नाम और दी गई शराब की मात्रा के साथ राशि अंकित था।

Share