
लाल ईंट पर अत्याधिक जीएसटी एवं सरकारी निर्माण में लगे रोक को हटाये सरकार: शरद।
दरभंगा: जिला ईंट निर्माता संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला उपाध्यक्ष शरद कुमार के नेतृत्व में डीएम से मुलाकात कर उन्हें लाल ईंट पर सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को हटाये जाने व लाल ईंट पर प्रस्तावित 12 प्रतिशत जीएसटी की वृद्धि को वापस लिए जाने से संवंधित ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधि मंडल ने आयुक्त वाणिज्य कर एवं जिला खनन विकास

अधिकारी से भी मिलकर उन्हें भी अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
संघ के जिला उपाध्यक्ष शरद कुमार ने बताया कि अधिकारियों ने उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में संघ के सचिव आमिर निशांत, कोषाध्यक्ष संजय यादव व मीडिया प्रभारी मनोज झा शामिल थे।

