
बिरौल में भी फिर एकबार चुनाव में आगे रहा आधी आबादी का मतदान प्रतिशत।
दरभंगा: जिले के बिरौल प्रखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव छिटपुट घटना के साथ शांतिपूर्ण व सौहार्द वातावरण में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। मतदाताओं ने समय से पूर्व मतदान केंद्र पर कतारबद्ध होकर मतदान करने में काफी उत्साह दिखाया। इसी कारण विधानसभा उपचुनाव से अधिक 60.17 प्रतिशत मतदान हआ। इसमें पुरुष की अपेक्षा 17 प्रतिशत अधिक महिलाओं ने मतदान किया।
प्रखंड में कुल मतदाता एक लाख 90 हजार 439 हैं। इसमें 90 हजार 80 महिला मतदाताओं में 62 हजार 210 एवं एक लाख 359 पुरुष मतदाताओं में से 52 हजार 368 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। कुल मतदान में 69 प्रतिशत महिलाओं एवं 52 प्रतिशत पुरुष

मतदाताओं ने मतदान किया। आधा दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ देर शाम तक लगी रहने से निर्धारित समय से विलंब तक मतदान हुआ।
कई मतदान केंद्रों पर प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने एवं मतदान केंद्र के प्रतिबंधित दूरी के अंदर अनाधिकृत रूप से चहलकदमी करते तीन दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं

एक मतदान केंद्र पर मतदान कार्य मे सुस्ती बरतने को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच तू-तू मैं-मैं से हो हंगामा होने लगा। लेकिन समय रहते पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को काबू में कर लिया।
मालूम हो कि प्रखंड की 26 पंचायतों में से 25 पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बुधवार को हुआ जिसमें सभी छह पदों के लिए दो हजार छह सौ 23 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे थे। सभी पंचायतों में
वार्ड सदस्य से लेकर सरपंच, मुखिया एवं जिला परिषद पद पर आमने सामने से लेकर त्रिकोणात्मक टस्क देखा गया।
शांतिपूर्ण व भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर चार स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

