
वेंडिंग जोन केलिए अतिक्रमण हटाने गए निगमकर्मियों को झेलना पड़ा भारी प्रतिरोध।
दरभंगा: बुधवार को शहर के वार्ड-12 स्थित शास्त्री चौक पर अतिक्रमण हटाने गए निगम कर्मियों एवं अतिक्रमणकारियों के बीच जबरदस्त नोकझोंक हुई। घण्टो रणक्षेत्र का नजारा बना रहा है। ऊपर से वार्ड पार्षद के भी अतिक्रमणकारियों के साथ खड़ा हो जाने से मामला और उलझ गया। पर फिर अंततः अतिक्रमण हटाना पड़ा।
दरअसल शास्त्री चौक पर बन रहे वेंडिंग जोन में बाधक बने अतिक्रमण को हटाने नगर निगम की टीम को भारी विरोध झेलना पड़ा। निगमकर्मियों का कहना था कि पूर्व में ही इन सभी को 16

नवम्बर तक स्थल खाली कर देने का नोटिस दिया जा चुका था। पर नही खाली होने पर निगम प्रशासन को जबरन खाली करवाना पड़ रहा है।
वहीं स्थानीय वार्ड पार्षद का कहना था कि निगम की तरफ से उनके क्षेत्र में होने वाले किसी भी कार्य की जानकारी पहले उन्हें होनी चाहिए। पर उन्हें कोई जानकारी नही है। लोग खाली करने केलिए

समय मांग रहे थे जो दिया जाना चाहिए था।
विरोध बढ़ता देख बाद में निगम के अधिकारियों ने विश्वविद्यालय थाने का सहयोग लिया। काफी मशक्कत और आश्वासन के बाद तीन अतिक्रमणकारी परिवारों को उक्त स्थल से हटाया गया।
बता दें कि नगर निगम को शास्त्री चौक स्थित वेंडिंग जोन में कुल 18 लाख की लागत से 32 दुकानें बनाकर फुटपाथी दुकानदारों को मुहैया

कराना है। इसमें 17 दुकानें बनकर तैयार हैं। बाकी की 15 दुकानों को बनाने में उपयोग आने वाली जमीन पर तीन परिवारों ने अतिक्रमण कर रखा था। नगर निगम के अधिकारियों ने जगह खाली करने के बदले तीनों परिवारों के सदस्यों को आश्वासन दिया कि वेंडिंग जोन के पूर्ण निर्माण के बाद तीनों को एक-एक दुकान मुहैया करायी जाएगी। इसके बाद सभी ने जगह खाली की।
इस संदर्भ में नगर प्रबंधक नागमणि सिंह ने कहा कि वेंडिंग जोन वाले स्थान पर तीन परिवारों के लोग झोपड़ी बनाकर जमीन का अतिक्रमण किये हुए थे

