Home Featured पंचायत चुनाव की समीक्षा केलिए दरभंगा पहुंचे दिल्ली व चंडीगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त पाग चादर से हुए सम्मानित।
Featured - मुख्य - November 24, 2021

पंचायत चुनाव की समीक्षा केलिए दरभंगा पहुंचे दिल्ली व चंडीगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त पाग चादर से हुए सम्मानित।

दरभंगा: भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं दिल्ली व चंडीगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने बुधवार को दरभंगा हवाई अड्डे पर दरभंगा जिले में चल रहे पंचायत चुनाव कार्य की व्यापक समीक्षा की। इस दौरान उन्हें मिथिला की परंपरा के अनुसार उनका पाग और चादर से सम्मानित किया गया।

समीक्षा के दौरान डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने वर्तमान वर्ष में पंचायत चुनाव में प्रयोग की जा रही नई तकनीक से उन्हें अवगत कराते हुए कहा गया कि इस बार चार पदों का चुनाव एम टू मॉडल ईवीएम से कराया जा रहा है। 50 प्रतिशत मतदान केन्द्रों की लाइव वेबकास्टिंग करायी जा रही है। इस चुनाव की खास विशेषता यह है

Advertisement

कि चुनाव के दौरान फर्जी मतदान को पूर्णत: रोकने के लिए बायोमीट्रिक प्रणाली का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे मतदाताओं के अंगूठे के निशान से उनकी सही पहचान की जा रही है। सुविधा पोर्टल से अभ्यर्थियों को वाहन की त्वरित अनुमति प्रदान की जा रही है। साथ ही इस वर्ष ऑनलाइन नॉमिनेशन की सुविधा प्रदान की गई। जिला नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन 24 घंटे कार्यरत रहा है।

उन्होंने बताया कि इस बार वज्रगृह में इलेक्ट्रॉनिक लॉक सिस्टम का प्रयोग पहली बार किया गया है। पहली बार मतगणना परिणाम की ऑनलाइन एंट्री की गयी, जिससे मतगणना परिणाम सभी को उपलब्ध हो पा रहा है। मतगणना में ओसीआर यानी ऑप्टिकल कोड

Advertisement

रीडर तकनीक का प्रयोग किया गया है जिससे अतिशीघ्र मतगणना परिणाम प्राप्त हो जा रहे हैं। सातवें चरण की मतगणना में जिले के 2607 मतदान केन्द्रों में से 1983 पर ओसीआर टेक्निक से मतगणना करायी गयी और इस प्रकार पूरे बिहार में दरभंगा ओसीआर तकनीक से डाटा कैप्चर कर मतगणना करने में बिहार में प्रथम स्थान पर रहा।

बैठक में दरभंगा हवाई अड्डा के निदेशक मनीष कुमार, डीडीसी तनय सुल्तानिया, जिला पंचायत राज पदाधिकारी आलोक राज, नजारत उप समाहर्ता एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

डीएम ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को बताया कि यहां अधिकतर मतदान केन्द्रों की वीडियोग्राफी करायी जाती है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी जगह सीसीटीवी लगाए जाते हैं। साथ ही वोटरों को बूथों पर सभी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जाती हैं।

Share