Home Featured नीतीश के नेतृत्व में बिहार केलिए स्वर्णिम काल रहा है एनडीए का शासनकाल: रामनाथ।
Featured - मुख्य - November 24, 2021

नीतीश के नेतृत्व में बिहार केलिए स्वर्णिम काल रहा है एनडीए का शासनकाल: रामनाथ।

दरभंगा: नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार का शासन बिहार के लिए स्वर्णिम काल के रूप में साबित हुआ है। नीतीश कुमार ने अपने शासन में समानता, समग्रता व धार्मिक सद्भावना का अनूठा प्रयोग कर यह साबित कर दिया है कि वे विकास के मुद्दे पर बिहार के लिए वास्तविक रूप से विकास के विश्वकर्मा हैं।

समदर्शी नेतृत्व और समावेशी विकास विषय पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम के आलोक में दरभंगा जिला जदयू के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में मुख्य वक्ता राज्यसभा में जदयू संसदीय दल के

Advertisement

नेता सांसद रामनाथ ठाकुर ने ये बातें कहीं। कामेश्वर सिंह संस्कृत विवि के बहुद्देशीय भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के दरभंगा जिलाध्यक्ष सह बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय को देश स्तर पर उदाहरण बताया।

उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, मनोरंजन व आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ घर का सम्मान शौचालय निर्माण, दहेज प्रथा, बाल विवाह उन्मूलन तथा जल जीवन हरियाली जैसे अभियान के माध्यम से देश स्तर पर एक शासन का संदेश देने वाले पहले मुख्यमंत्री साबित हुए जिनकी हर नीति का देश

Advertisement

स्तर पर अनुकरण किया जा रहा है। महिला सशक्तीकरण के लिए त्रिस्तरीय निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण तथा सरकारी नौकरी में एक तिहाई की भागीदारी की व्यवस्था जैसी अवधारणा इस बात का संकेत करती है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार आने वाले समय के लिए इतिहास में स्वर्णिम स्थान पर अंकित हो चुके हैं।

कार्यक्रम का संचालन संगठन के वरीय उपाध्यक्ष एजाज अख्तर खां ‘रूमी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामनिवास प्रसाद, डॉ. रामप्रवेश पासवान, शंभू नाथ झा, शैलेंद्र कुमार चौधरी, इस्मत जहां, गंगा प्रसाद सिंह, अवन कुमार राय, श्याम किशोर प्रधान, केदारनाथ झा, सुनील भारती, सुजीत कुमार चौधरी, मिरदुल राय, पप्पू महासेठ, डॉ. अनिल बिहारी खटीक, कन्हैया प्रसाद साह, गोपाल मंडल, मदन प्रसाद राय आदि थे।

Share