Home Featured 30 नवंबर को लगाया जाएगा ऑफ लाइन जॉब कैंप।
Featured - मुख्य - November 24, 2021

30 नवंबर को लगाया जाएगा ऑफ लाइन जॉब कैंप।

दरभंगा: जॉब की चाहत रखने वाले युवाओं केलिए एकबार फिर शहर के निकट रामनगर स्थित संयुक्त श्रम भवन में 30 नवंबर को ऑफ लाइन जॉब कैंप लगाया जाएगा। श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में आयोजित कैंप में चोला एमएस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड 50 से ज्यादा डायरेक्ट सेल्स प्रोफाइल असिस्टेंट का चयन करने पहुंचेगी।

जॉब कैंप में 12वीं पास 18 से 30 वर्ष तक के अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय के सहायक निदेशक आशीष आनंद ने यह जानकारी दी।

नियोक्ता कंपनी चयन के लिए शैक्षणिक योग्यता के अलावा अभ्यर्थियों को दो पहिया वाहन एवं उसका लाइसेंस होना जरूरी बताया है।

Share