
सीएम कॉलेज की टीम ने जीता अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता 2021-22 का खिताब।
दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में आयोजित अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता 2021-22 का खिताब सीएम कॉलेज की टीम ने जीत लिया।
टीम लीडर डॉ. शशांक शुक्ला के नेतृत्व में आयुष राज, आसिफ कमाल, ओम प्रकाश राणा, उल्लास भारती व गौरव भारद्वाज ने 21 से 23 नवंबर तक आयोजित उक्त प्रतियोगिता का विजेता बनकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विजयी टीम के सभी सदस्यों, टीम मैनेजर डॉ. शशांक शुक्ला, महाविद्यालय के खेल पदाधिकारी डॉ. यादवेन्द्र

सिंह व पीटीआई श्याम किशोर मंडल, बर्सर डॉ. आरएन चौरसिया व परीक्षा नियंत्रक डॉ. मयंक श्रीवास्तव आदि को प्राचार्य ने बधाई दी है।
प्राचार्य प्रो. विश्वनाथ झा ने कहा कि सीएम कॉलेज के छात्र न केवल शैक्षणिक बल्कि खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समाजसेवा आदि में भी अव्वल हैं। उन्होंने विजयी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते

हुए कहा कि आपलोग इसी तरह मेहनत करते हुए आगे बढ़े और दूसरों के लिए प्रेरक बनें।
खेल पदाधिकारी डॉ. यादवेंद्र सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि हमारे कॉलेज के शटलरों ने न केवल स्वर्ण पदक हासिल किया, बल्कि यहां के आरिफ कमाल को सर्वश्रेष्ठ शटलर खिलाडी का भी पुरस्कार प्राप्त हुआ।

