Home Featured अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर परिचर्चा सह जागरूकता कार्यक्रम।
Featured - मुख्य - November 25, 2021

अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर परिचर्चा सह जागरूकता कार्यक्रम।

दरभंगा: अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस (25 नवम्बर) के अवसर पर वन स्टॉप सेन्टर-सह-महिला हेल्प लाइन, दरभंगा के द्वारा लहेरियासराय स्थिति एक नर्सिंग स्कूल के छात्र/छात्राओं के साथ परिचर्चा-सह-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, महिला विकास निगम विनय प्रताप के द्वारा जानकारी दिया गया कि 07 फरवरी 2020 को संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा घोषणा किया गया कि

Advertisement

प्रत्येक वर्ष 25 नवम्बर को अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जायेगा।

साथ ही उन्होंने लैंगिक भेदभाव पर चर्चा करते हुए बताया गया कि ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को इसके लिए काफी प्रताड़ना झेलना पड़ता है। लैंगिक भेदभाव को जागरूकता के माध्यम से दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बेटी भी हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है।

महिला संरक्षण पदाधिकारी अजमातून निशा के द्वारा महिला हेल्प लाइन के टॉल फ्री नम्बर -181 की जानकारी देते हुए बताया गया कि घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के तहत डी.आई.आर के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाती है, इसलिए अगर कोई महिला के साथ किसी भी तरह का हिंसा होती है तो वह महिला हेल्प लाइन से सम्पर्क करें, उन्हें निःशुल्क सहायता प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भूली-भटकी महिलाओं को तात्कालिक आश्रय एवं उन्हें घर तक पहुँचाया जाता है। दहेज उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के मामले में पहले ससुराल पक्ष के लोगों को परामर्शन कर आपसी सहमति से दम्पति जीवन को सुखमय बनाने का प्रयास किया जाता है।

Advertisement

अंत में सभी उपस्थित छात्र/छात्राओं ने शपथ लिया कि घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की सहायता करेंगे और उन्हें महिला हेल्प लाइन से जोड़ने में मदद करेंगे।

इस कार्यक्रम में छात्रा स्नेहा कुमारी, प्रतिभा रानी, रागनी, छात्र प्रिंस कुमार, रमन कुमार, महिला हेल्पलाइन के महावीर कुमार, चाइल्ड लाइन के केन्द्र समन्वयक अराधना कुमारी, परामर्शी सच्चिदानंद झा, टीम सदस्य पंकज कुमार चौधरी, राकेश कुमार, अर्चना कुमारी एवं शिवगंगा देवी आदि ने भाग लिया।

Share