Home Featured शराबबंदी केलिए जिला प्रशासन द्वारा आयोजित नाटक में विधायक, सांसद और मंत्री भी हुए शामिल।
Featured - मुख्य - November 25, 2021

शराबबंदी केलिए जिला प्रशासन द्वारा आयोजित नाटक में विधायक, सांसद और मंत्री भी हुए शामिल।

दरभंगा: शराबबंदी को सफल बनाने केलिए सरकार सभी सम्भव उपाय करते दिख रही है। अब नाटक के माध्यम से भी इसे सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। नाटक के आयोजन में अधिकारी के संग विधायक, सांसद और मंत्री भी शामिल दिख रहे हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को समाहरणालय परिसर के अम्बेदकर सभागार के सामने सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा नशामुक्ति अभियान के साथ-साथ बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कला कुँज, हाजीपुर (वैशाली) की टीम के

Advertisement

माध्यम से नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गयी। नशामुक्ति अभियान एवं बाल विवाह तथा दहेज प्रथा के दुष्प्रभाव से लोगों को गीत व नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया।

इस अवसर पर बिहार सरकार कर पंचायत राज विभाग सह- प्रभारी मंत्री दरभंगा जिला सम्राट चौधरी, जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम, सांसद गोपाल जी ठाकुर, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, नगर विधायक संजय सरावगी, कुशेश्वरस्थान विधायक अमन भूषण हजारी, केवटी विधायक डॉ0

Advertisement

मुरारी मोहन झा, हायाघाट विधायक रामचंद्र प्रसाद के साथ जिले के वरीय पदाधिकारीगण एवं अनेक दर्शकों ने नाटक को देखा एवं जागरूक हुए।

इस अवसर पर मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार नशामुक्ति अभियान को लेकर संवेदनशील व प्रतिबद्ध है। सर्वविदित है कि इससे बिहार को हजारों/करोड़ों रूपये के राजस्व की क्षति हो रही है, लेकिन जनहित एवं राज्यहित में शराबबन्दी की गयी है और इसे आमजनों के सहयोग से सफल बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शराब व्यसन के दुष्प्रभाव को दिखलाया गया, किस प्रकार शराब परिवार को बर्बाद

Advertisement

करता है। घर में आर्थिक तंगी, कलह एवं अशिक्षा का माहौल बनता है। उन्होंने कहा कि इस तरह का जागरूकता अभियान पूरे जिले में चलाया जाना चाहिए।

नाटक में बताया गया कि किस प्रकार एक शराबी ने शराब के लिए अपनी पत्नी के जेवरात को बेच दिया, एवं उसके बच्चे जो पढ़ने में

Advertisement

काफी मेधावी हैं पारिवारिक कलह के कारण विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं और घर में कलह एवं आर्थिक तंगी का वातावरण बना हुआ है।

नुक्कड़ नाटक के कलाकारों में ललन कुमार तरुण,  मोनू कुमार, संजय राय, लाल मोहन चौहान, अमरनाथ भगत, गणेश पासवान, सुरुचि कुमारी, किरण कुमारी, संजना कुमारी, दिनेश बाबा एवं विवेक कुमार शामिल थे।

Share