Home Featured तीन महीने से चल रहे भूमि विवाद में आखिरकार हत्या के बाद जागी पुलिस, दो आरोपी गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - November 28, 2021

तीन महीने से चल रहे भूमि विवाद में आखिरकार हत्या के बाद जागी पुलिस, दो आरोपी गिरफ्तार।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिले के बहेड़ा थानाक्षेत्र के बहेड़ा हाईस्कूल के पास पात्र टोली में रविवार को जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में सिर पर खंती से वार कर एक युवक की हत्या कर दी गयी। मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। घटना के बाद बेनीपुर एसडीपीओ व सर्किल इंस्पेक्टर सहित बहेड़ा एसएचओ सुरेश राम ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की। एसडीपीओ डॉ. कुमार सुमित ने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी में पुलिस लगी हुई है।

ग्रामीणों एवं मृतक के परिजनों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार पात्र टोली में मकान बनाने को लेकर घनश्याम झा का विवाद महारुद्र झा के साथ पिछले करीब चल रहा था। पुलिस को पूरे मामले की जानकारी थी। शिकायत पर पुलिस ने कोई ठोस कारवाई नही की।

Advertisement

आयी और गयी केवल। इसी बीच रविवार को दोनो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के लोगों ने घनश्याम झा उर्फ बबलू झा (45) के सिर पर खंती से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनों को स्थानीय लोगों ने बहेड़ा पीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने घनश्याम झा को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल कृष्णकांत झा एवं राम शंकर झा को प्राथमिक इलाज कर डीएमसीएच रेफर कर दिया।

इधर हत्या के मामले में बहेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एसएचओ सुरेश राम ने बताया कि राम नारायण झा के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

Advertisement

इनमें से दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में चंद्रनारायण झा और दिलीप झा शामिल हैं। घटना के बाद दिलीप झा झंझारपुर चला गया था। पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार किया है। एसएसपी बाबू राम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

उधर, युवक की हत्या के बाद घटना की जांच करने के लिए क्यूआरटी टीम के 20 सदस्य बहेड़ा थाना पहुंचे। टीम घटना की जांच में बहेड़ा पुलिस को सहयोग कर रही है। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ठाकुर के नेतृत्व में 20 सदस्यीय दल बहेड़ा थाने पर पहुंचा है। इंस्पेक्टर श्री ठाकुर ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर बहेड़ा थाने के सहयोग के लिए 20 सदस्यीय टीम यहां पहुंच चुकी है। टीम बहेड़ा थाने को हर तरह का सहयोग कर हत्या मामले के आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी का प्रयास करेगी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में बहेड़ा थाने से मिले सहयोग के साथ काम करना है। उन्होंने बताया कि बहेड़ा एसएचओ सुरेश राम के साथ टीम की ओर से पांच घरों में छापेमारी की गई है तथा आगे की

Advertisement

कार्रवाई भी की जाएगी। उधर, एसडीपीओ डॉ. कुमार सुमित ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद कहा कि बबलू हत्याकांड में एसएचओ सुरेश राम को आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है। मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है।

एसडीपीओ ने कहा कि भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट मामले एक व्यक्ति की हत्या की गई है। इसमें पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है। आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा। बहेड़ा थाने की पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Share