Home Featured सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की जन उपयोगी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाये युवा: दुर्गेश।
Featured - मुख्य - November 28, 2021

सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की जन उपयोगी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाये युवा: दुर्गेश।

दरभंगा: जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को दरभंगा, मधुबनी एवं झंझारपुर के युवा मोर्चा आईटी सेल की क्षेत्रीय बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने क्षेत्रीय बैठक को संबोधित किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवा मोर्चा गांव-गांव तक पहुंचकर नये युवाओं को पार्टी से जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल

Advertisement

मीडिया अपने विचारों को त्वरित रूप से निचले स्तर तक प्रसारित करने का सबसे सुलभ और उपयोगी माध्यम बन चुका है। इसका उपयोग करके युवा स्वयं, संगठन, समाज और देश को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

भाजयुमो के प्रदेश मंत्री अमित ठाकुर और साहेब कुमार साह ने भी

Advertisement

सोशल मीडिया के सदुपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक युवाओं के बीच अपने विचार को रखा।

कार्यक्रम को भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी पल्लव कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा, मधुबनी जिला अध्यक्ष राहुल राज, झंझारपुर के अध्यक्ष दीपक पोद्दार व भाजयुमो आईटी सेल के क्षेत्रीय प्रभारी सत्यप्रकाश भास्कर ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में तीनों जिलों से 13 सदस्यीय आईटी सेल की टीम ने भाग लिया था। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक भाजयुमो से सुधा नंदन झा, अभिजीत मुखर्जी, रवि प्रकाश, नेहा भारद्वाज, अनिल कुशवाहा, आयुष यादव, आर्यन कुमार, दीपक मिश्रा, दिलीप मंडल, सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।

Share