Home Featured हनुमाननगर और सिंहवाड़ा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्ण संपन्न।
Featured - मुख्य - November 29, 2021

हनुमाननगर और सिंहवाड़ा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्ण संपन्न।

दरभंगा: पंचायत चुनाव के नौंवे चरण में जिले के हुमाननगर और सिंहवाड़ा प्रखंड में सोमवार को कड़ी चौकसी के बीच संपन्न हो गया। सर्द हवाओं के बीच सुबह सात बजे से ही मतदान के लिए मतदाता कतारबद्ध होकर शाम पांच बजे तक मतदान केंद्रों पर डंटे रहे। जिलाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम अपनी पूरी टीम के साथ शांति-व्यवस्था बनाए रखने में लगे रहे। शाम पांच बजे तक हनुमाननगर में 56.5 व सिंहवाड़ा में 55.35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। खास तौर पर इस बार के पंचायत चुनाव में महिलाओं का उत्साह चरम पर रहा। महिलाओं ने पहले मतदान फिर जलपान की तर्ज पर जमकर वोटिग की।

सुबह में वोटिग थोड़ी धीमी गति से शुरू हुई,, लेकिन धूप खिलने के साथ मतदान का प्रतिशत बढ़ने लगा और मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही है। सुबह सात से नौ बजे तक हनुमाननगर में मतदान का कुल प्रतिशत 9.2 प्रतिशत रहा। इसमें पुरुष मतदान का

Advertisement

प्रतिशत 6.8 एवं महिला मतदान का प्रतिशत 11.6 रहा। वहीं सिंहवाड़ा प्रखंड में मतदान का प्रतिशत 8.75 रहा। इसमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 6.2 एवं महिला मतदान का प्रतिशत 11.3 रहा।

नौ बजे के बाद थोड़ी तेजी आई और 11:00 बजे तक हनुमाननगर में मतदान का प्रतिशत 18.3 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 15.3 एवं महिला मतदान का प्रतिशत 21.3 रहा।

वहीं सिंहवाड़ा में मतदान का प्रतिशत 17.9 पर पहुंचा। जिसमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 14.5 एवं महिला मतदान का प्रतिशत 21.3

Advertisement

रहा।सुबह ग्यारह से दोपहर एक बजे तक हनुमाननगर में मतदान का प्रतिशत 29.3 रहा। जिसमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 25.9 एवं महिला मतदान का प्रतिशत 32.7 रहा। वहीं सिंहवाड़ा प्रखंड में मतदान का प्रतिशत 28.5 रहा। इसमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 25 एवं महिला मतदान का प्रतिशत 32 प्रतिशत रहा।

एक से दोपहर तीन बजे के बीच धूप में लोगों की भीड़ मतदान केंद्रों पर पहुंची। तीन बजे तक हनुमाननगर में मतदान का प्रतिशत 43.3 रहा। उसमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 38.9 एवं महिला मतदान का

Advertisement

प्रतिशत 47.7 रहा। वहीं सिंहवाड़ा में मतदान का प्रतिशत 42.5 पर पहुंचा। जिसमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 38 एवं महिला मतदान का प्रतिशत 47 रहा।

दोपहर तीन बजे से लेकर शाम 05:00 बजे तक मतदाताओं का उत्साह चरम पर रहा और हनुमाननगर में कुल 56.5 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। जिसमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 50.4 एवं महिला मतदान का प्रतिशत 61.7 रहा। वहीं सिंहवाड़ा प्रखंड में मतदान का प्रतिशत 55.35 रहा। जिसमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 50.4 एवं महिला मतदान का प्रतिशत 60.3 रहा

Share