Home Featured राजनीति में ईमानदारी तथा सादगी के प्रतिमूर्ति थे उमाबाबू: विनय चौधरी।
Featured - मुख्य - November 30, 2021

राजनीति में ईमानदारी तथा सादगी के प्रतिमूर्ति थे उमाबाबू: विनय चौधरी।

दरभंगा: नीतीश कुमार के प्रखर सहयोगी के रूप में स्व0 उमाकांत चौधरी ने समाजवादी विचारधारा के समानांतर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का मिथिलांचल मे एक जगह इकट्ठा किया। वे राजनीति में सादगी तथा ईमानदारी के प्रतिमूर्ति थे।

उक्त बातें बेनीपुर के विधायक एवं स्व0 उमाकांत चौधरी के पुत्र प्रो0 विनय कुमार चौधरी ने मंगलवार को शिक्षाविद् सह समता पार्टी के संस्थापक सदस्य प्रो0 उमाकांत चौधरी की पुण्यतिथि पर उनके

Advertisement

हायाघाट प्रखंड के पैतृक गांव विशनपुर स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत अपने संबोधन में कही।

उन्होंने कहा कि यह निश्चित रूप से राजद के खात्मे मे मील का पत्थर साबित हुआ। आज नीतीश कुमार विकास के मापदंडों को आगे बढाते हुए समाज सुधार तथा पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों को जिस तरह से आगे बढ़ा रहे हैं, शराबबंदी तथा दहेज प्रथा जैसे नीतिपरक विचारों को संकल्पित होकर समाज मे स्थापित करना ही उमाबाबू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

विधायक ने पुण्यतिथि के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि हर वर्ष इस अवसर पर यहां के प्रथम आनेवाले तीन छात्र छात्राओं

Advertisement

को पुरस्कृत किया जाता है । इस बार विधानसभा सत्र शुरू हो जाने के कारण स्थानीय स्तर पर प्रथम आनेवाले तीन छात्र -छात्राओं को तथा बेनीपुर विधानसभा मे मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम आनेवाले तीन छात्र -छात्राओं को आगामी सात जनवरी को इनकी जयंती के अवसर पर पुरस्कृत किया जायेगा।

विधायक प्रो. चौधरी ने स्व. चौधरी को बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि उन्होंने एक शिक्षक के रूप में समाज में हर व्यक्ति और परिवार मे शिक्षा को अनिवार्य करने पर बल दिया। प्रो. चौधरी ने समता पार्टी के स्थापना मे उनके योगदानो की चर्चा की । जिसका

Advertisement

सकारात्मक परिणाम निकला और लोगों का समता पार्टी से जुडने का सिलसिला शुरू हुआ। आज मिथिलांचल मे जदयू संगठन की मजबूती उसी का देन है। यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि मिथिलांचल की राजनीति में उमाबाबू नीतीश कुमार के लिए चाणक्य साबित हुए।

माल्यार्पण के बाद विधायक सहित अन्य सभी उपस्थित लोगों ने नशामुक्ति का शपथ लिया तथा संकल्प व्यक्त किया कि नीतीश कुमार के शराबबंदी, दहेज प्रथा बाल विवाह उन्मूलन जैसे सामाजिक सुधार के आंदोलन को सफल बनाकर उमाबाबू को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे।

कार्यक्रम में डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू, शंभू नाथ झा, एजाज अख्तर खां ‘रूमी’, डॉ. रामप्रवेश पासवान, शैलेंद्र चौधरी, राम शंकर सिंह, विमल कुमार चौधरी, डॉ. विनय कुमार चौधरी, सुशील झा, अवन कुमार राय, संजीव कुमार मिश्र, सुजीत कुमार चौधरी, बृजेश सिंह, रोशन झा, मुकुंद चौधरी, जवाहर लाल शर्मा, मनोज कुमार मिश्र, अमित कुमार राय बिट्टू,अभय कुमार सत्तो, पंकज कुमार, अच्युतानंद चौधरी, सुमन जी चौधरी, महेश झा आदि उपस्थित थे।

Share