Home Featured विधानसभा परिसर में राजद प्रवक्ता ने भाजपा विधायक को दी गाली, मिलावटी तेल बेचने का भी लगा दिया आरोप।
Featured - मुख्य - विशेष - November 30, 2021

विधानसभा परिसर में राजद प्रवक्ता ने भाजपा विधायक को दी गाली, मिलावटी तेल बेचने का भी लगा दिया आरोप।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी

दरभंगा: मंगलवार को बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन था। ऐसे में एक बार फिर विधानसभा में भाषा की मर्यादा टूट गई। सदन में जाने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजद विधायक भाई वीरेन्‍द्र और भाजपा विधायक संजय सरावगी के बीच गाली-गलौच की नौबत आ गई। मीडियाकर्मियों ने बीच-बचाव करके दोनों को किसी तरह शांत कराया।

शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले कांग्रेसी विधायकों ने विधानसभा के मुख्‍य द्वार पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसी विधायकों ने विकास के मानकों पर नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार को पीछे रखे जाने पर सरकार की आलोचना करते हुए जमकर

Advertisement

नारेबाजी की। कांग्रेसी विधायक हाथों में तख्‍त‍ियां और बैनर लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान राजद विधायक भाई वीरेन्‍द्र और भाजपा विधायक संजय सरावगी कुछ चैनलों के रिपोर्टरों से बात कर रहे थे। दोनों एक-दूसरे से कुछ दूरी पर ही खड़े थे। तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं होने लगी। देखते ही देखते दोनों के बीच गाली-गलौज की नौबत आ गई।

मीडियाकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव करके दोनों को शांत कराया। यह सारा वाकया मीडिया के कैमरों में कैद हो गया। कुछ ही देर में टेलीविजन चैनलों और सोशल मीडिया में देखकर इस पर चारों

Advertisement

तरफ से प्रतिक्रिया भी आने लगी। पक्ष-विपक्ष दोनों के बड़े नेताओं ने विधानसभा में भाषा की मर्यादा टूटने को अफसोसजनक और दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया है।

विधानसभा परिसर में एक-दूसरे से हुई नोंकझोंक पर बाद में दोनों नेताओं ने सफाई भी दी और एक-दूसरे पर आरोप भी लगाए।

आरोप के मुताबिक राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने आवेश में कहा कि तुम्‍हारी उम्र ही क्‍या है? मिलावटी पैदाइश है तुम्‍हारी। तुमको यहीं पटक कर मारेंगे।

संजय सरावगी के दरभंगा स्थित तेल मिल पर भी चोट करते हुए उन्होंने सरावगी को मिलावटी तेल बेचकर पैसा कमाने वाला भी कह दिया। जिसके बाद भाजपा विधायक ने देख लेने की धमकी दी।

राजद विधायक ने आरोप लगाया कि संजय सरावगी से वो सीनियर हैं। इसके बाद भी वो बदतमीजी से पेश आये। मेरे संस्‍कार पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि हम किसी के साथ बदतमीजी से बात

Advertisement

नहीं करते हैं। चाहे कोई छोटा हो या बड़ा। लेकिन भाजपा विधायक जैसे मिलावटी लोग सरकार में मौजूद हैं।

राजद विधायक भाई वीरेन्‍द्र ने कहा कि यह उनका स्‍वभाव नहीं है। अपने से जूनियर विधायकों को भी वे ‘माननीय’ कहकर ही सम्‍बोधित करते हैं। भाजपा विधायक ने जिस भाषा में बात की उसी भाषा में उन्‍हें जवाब दिया गया।

वहीं राजद विधायक पर आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक संजय सरावगी ने कहा कि राजद का कैसा संस्‍कार है, भाई वीरेंद्र से पता चलता है। ऐसे लोगों ने अपहरण उद्याेग चलाया। बालू की लूट की। लेकिन सत्ता से बेदखल लोगों को इस तरह का मौका नहीं मिल रहा है। खिसियानी बिल्‍ली खंभा नोचे जैसी हालत में हैं। इनका जैसा संस्‍कार होगा, वैसा ही मुंह से शब्‍द निकलेगा।

भाजपा विधायक संजय सरावगी ने कहा- ‘ ये लोग बालू माफिया हैं। 15 वर्षों तक इन लोगों ने बिहार को लूटा है। उनका संस्‍कार ही ऐसा है लेकिन हम दबाव में आने वाले नहीं हैं।’

Share