
संजय सरावगी के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर दरभंगा में हुआ विरोध प्रदर्शन।
दरभंगा: लहेरियासराय नगर भाजपा द्वारा लहेरियासराय टावर चौक पर राजद विधायक वीरेंद्र के द्वारा नगर विधायक संजय सरावगी के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। मंडल अध्यक्ष संतोष पोद्दार के नेतृत्व मे राजद विधायक वीरेन्द्र को बर्खास्त करने की मांग को लेकर उनका पुतला दहन किया गया। पूर्व जिला महामंत्री आदित्य नारायण चौधरी मन्ना ने कहा की उपचुनाव मे मिली करारी हार को अभी तक ये लोग पचा नही पाए है।
कार्यक्रम मे भाजपा जिला मंत्री राजेश रंजन, जिला कोषाध्यक्ष सचिन जैन, आईटी सोशल मीडिया के क्षेत्रीय प्रभारी मुकुन्द चौधरी, मंडल महामंत्री गोविंद झा, डॉ. शंभू सिंह, बहादुरपुर मंडल अध्यक्ष संजीव

गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशुतोष झा, सुशील झा, फगुनी कमति, अभिषेक सुमन, कैलाशपति गिरी, गौरव कुमार, धर्मवीर रावत, श्रवण महतो, गौड़ी जी, प्रदीप मंडल, अखिलेश सिंह, गोतम तनेजा, पूनम कुमारी, वीरू पासवान और अभिषेक रंजन शामिल थे।
उधर, स्थानीय दरभंगा टावर चौक के प्रांगण में दरभंगा नगर भाजपा के तत्वावधान में नगर अध्यक्ष लक्ष्मण कांस्यकार के नेतृत्व में राजद विधायक वीरेंद्र के द्वारा नगर विधायक संजय सरावगी के प्रति

अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
वहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष लक्ष्मण कांस्यकार ने कहा कि राजद विधायक वीरेंद्र ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना निंदनीय है। लोकतान्त्रिक देश में इस तरह की भाषा का प्रयोग करना अशोभनीय है। दरभंगा नगर भाजपा विधानसभा अध्यक्ष

से मांग करती है कि उन्हे तत्काल निलंबित करते हुए नियम संगत कारवाई करें।
उक्त कार्यक्रम में कामोद राय, राजू तिवारी, प्रमोद शरण साहू, मनोज झा, प्रमोद साह, कृष्णानंद गिरी, गुड्डू मंडल, शिवजी राय, रोशन गुप्ता, अरुण कुमार झा, शुभ अग्रवाल, राज कुमार सहनी, दिलीप पासवान, ज्वाला चंद्र चौधरी, उदय शर्मा, निशांत चौधरी, राजू झा, दिनेश साहु, संजय मंडल, रोहन राय उर्फ बादल, अमित कांस्यकार ,मनीष खट्टीक, पिंटू महासेठ आदि शामिल थे।

