Home Featured डीएम-एसएसपी केलिए रोकी गाड़ी तो भड़के मंत्री, कहा – हम सरकार हैं।
Featured - मुख्य - December 2, 2021

डीएम-एसएसपी केलिए रोकी गाड़ी तो भड़के मंत्री, कहा – हम सरकार हैं।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बवाल का सिलसिला जारी है. अब सरकार में श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा उस समय आगबबूला हो गए, जब उन्हें विधानसभा जाते वक्ते पुलिसकर्मियों ने रोक दिया. पुलिस के इस रवैये पर भड़के मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि अब मैं तब तक सदन नहीं जाऊंगा, जब तक अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होगी.

दरअसल, विधानसभा सत्र के चौथे दिन बीजेपी कोटे से मंत्री जीवेश मिश्रा विधानसभा की ओर से जा रहे थे, तभी उनको पुलिसकर्मियों ने

Advertisement

रोक दिया. इसके बाद जीवेश मिश्रा भड़क गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों की लानत-मलानत शुरू कर दी. उनका कहना था कि पटना के एसपी और डीएम की वजह से उनकी गाड़ी को विधानसभा में आने से रोका गया है.

गुस्से से तिलमिलाए श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि हम सरकार हैं, एसपी और डीएम के लिए मुझे रोक दिया गया. उन्होंने कहा कि एसपी और डीएम की गाड़ी के कारण मंत्री की गाड़ी रोकना कहां का कानून है? जिस अधिकारी ने गाड़ी रोकी है जब तक उसका सस्पेंशन नहीं होगा मैं सदन के अंदर नहीं जाऊंगा.

Share