
कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में एसएसपी ने पांच पुलिसकर्मियों पर की कारवाई।
दरभंगा: पुलिसिंग को सख्त और चुस्त दुरुस्त बनाने केलिए दरभंगा के एसएसपी बाबूराम ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले पांच पुलिसकर्मियों पर कारवाई की है।
एसएसपी बाबूराम द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय थाने में पदस्थापित एसआई सुभाष चन्द्र मंडल द्वारा शराब से सम्बंधित केस 254/21 में समय पर चार्जशीट समर्पित नहीं करने कारण अभियुक्त को न्यायालय से जमानत मिल गई। इसके अतिरिक्त

केस 53/21 में अभियुक्त का पूरा आपराधिक इतिहास कोर्ट में समर्पित नहीं किया। एसएसपी बाबू राम ने इस लापरवाही के लिए उन्हें निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं बहादुरपुर थाने में पदस्थापित एएसआई अमित रंजन द्वारा केस 236/21 में समय पर चार्जशीट समर्पित नहीं करने के कारण अभियुक्त को 167 (2) के लाभ के कारण जमानत मिली। इन्हें निलंबित करते हुए विभागीय करवाई शुरू की गई है।
वहीं, सिमरी थाने में पदस्थापित एएसआई मो. मोइन द्वारा केस 258/21 में समय पर चार्जशीट समर्पित नहीं करने के कारण

अभियुक्त को 167 के लाभ के कारण जमानत मिली। इन्हें निलंबित करते हुए विभागीय करवाई शुरू की गई है।
इसके अलावा सिमरी थाना के थानाध्यक्ष हर किशोर यादव द्वारा केस 152/20 में समय पर चार्जशीट समर्पित नहीं करने के कारण अभियुक्त को 167 के लाभ के कारण जमानत मिली। इनके विरुद्ध विभागीय करवाई शुरू करते हुए लाइन क्लोज किया जा रहा है।
वर्तमान में वाजितपुर ओपी प्रभारी नीरज वर्मा द्वारा लहेरियासराय केस 73/18 में समय पर चार्जशीट समर्पित नहीं करने के कारण अभियुक्त को 167 के लाभ के कारण जमानत मिली। इन्हें निलंबित कर विभागीय करवाई शुरू की गई है।

