
खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए एसडीओ ने की खाद-बीज के कई दुकानों की जांच।
दरभंगा: खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए गुरुवार को सदर एसडीओ स्पर्श गुप्ता ने खाद-बीज की कई दुकानों की जांच की। उनके साथ सदर के अपर अनुमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार, बीडीओ विजय कुमार सौरभ एवं प्रखंड कृषि मनोज मिश्र भी मौजूद थे।
इस क्रम में दिल्ली मोड़ स्थित शिव ट्रेडर्स, ओम शांति खाद- बीज भंडार एवं मिथिला ट्रेडर्स नामक प्रतिष्ठान की जांच की गई। शिव ट्रेडर्स की वितरण पंजी पर किसान का हस्ताक्षर नहीं पाया गया एवं वितरित उर्वरक की मात्रा पंजी में नहीं दर्शायी गयी थी। साथ ही पॉस मशीन खराब थी। डीएपी खाद चार सौ बैग अक्टूबर से नबंवर तक

वितरण विवरणी प्राप्त हुई, परंतु वितरण असमान एवं विसंगतिपूर्ण थी। साथ ही मिक्सचर खाद का 200 बैग स्टॉक बताया गया परंतु गणना के क्रम में 60 बैग उपलब्ध नहीं था।
ओम शांति खाद-बीज भंडार की जांच के क्रम में वितरण पंजी सही ठंग से संधारित नहीं की गयी थी। मिथिला ट्रेडर्स, दरभंगा की जांच के क्रम में स्टॉक पंजी की मांग की गई जो प्रस्तुत नहीं कर पाये। डीएपी वितरण में एक से 30 नबंवर तक कुल आठ हजार 30 बैग का वितरण उपलब्ध कराया गया।

