
खाद की किल्लत एवं कालाबाजारी को लेकर खाद वितरकों पर सख्त निगरानी रखने का निर्देश।
दरभंगा: गुरुवार को समाहरणालय परिसर अवस्थित अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम व एसएसपी बाबू राम की संयुक्त अध्यक्षता में जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों के साथ खाद की कालाबाजारी को लेकर बैठक की गयी।
डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को जिले में खाद की किल्लत एवं कालाबाजारी को लेकर खाद वितरकों पर सख्त निगरानी रखने को निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रखंडों के सभी वरीय

प्रभारी पदाधिकारी को तीा दिसम्बर से जिले की सभी खाद दुकानों को प्राप्त होने वाले उर्वरक एवं किसानों को वितरण होने वाले उर्वरक की मात्रा की जांच करने को निर्देशित किया।
प्रत्येक उर्वरक दुकान पर सरकारी पदाधिकारी व कर्मचारी की उपस्थिति एवं थाने की निगरानी में खाद का वितरण करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कहीं भी उर्वरक वितरण में गड़बड़ी व अनियमिता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करवायी जाए।
बैठक में डीडीसी तनय सुल्तानिया, सदर एसडीओ स्पर्श गुप्ता, सिटी एसपी अशोक प्रसाद एवं सभी प्रखंडों के सभी वरीय प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।

