Home Featured डीएमसीएच केलिए प्रस्तावित अलग भूमि का डीएम ने किया निरीक्षण।
Featured - मुख्य - December 2, 2021

डीएमसीएच केलिए प्रस्तावित अलग भूमि का डीएम ने किया निरीक्षण।

दरभंगा: दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम ने गुरुवार को डीएमसीएच के लिए प्रस्तावित अलग भूमि का मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने डीएमसीएच अधीक्षक, अपर समाहर्ता (राजस्व), भूमि सुधार उप समाहर्ता व सदर सीओ के साथ अधीक्षक कार्यालय में बैठक की।

बैठक में एम्स के लिए चयनित भूमि के बाद डीएमसीएच के लिए अवशेष भूमि एवं जर्जर भवनों वाली भूमि के उपलब्ध कुल रकबा में से डीएमसीएच का नया भवन बनवाने के लिए कितनी जमीन की आवश्यकता होगी, इस बिन्दु पर विस्तार से समीक्षा की गयी। इसके लिए डीएम ने सदर सीओ, अमीन व डीएमसीएच अधीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिया कि अवशेष उपलब्ध भूमि का स्थल एवं रकबा का संपूर्ण ब्योरा तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत किया जाए, ताकि आगामी नौ दिसम्बर को पुन: समीक्षा बैठक की जा सके।

Share