Home Featured सड़क जाम से मुक्ति दिलाने केलिए आयुक्त ने अधिकारियों के संग की बैठक।
Featured - मुख्य - December 2, 2021

सड़क जाम से मुक्ति दिलाने केलिए आयुक्त ने अधिकारियों के संग की बैठक।

दरभंगा: प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को दरभंगा शहर में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने एवं ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने लेकर उच्चस्तरीय बैठक की गयी।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र अजिताभ कुमार भी शामिल थे। इनके अलावा डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम व एसएसपी बाबू राम एनआईसी से ऑनलाइन शामिल थे। आयुक्त ने शहर में बढ़ती सड़क जाम की समस्या को लेकर चिंता व्यक्त की। उपस्थित पदाधिकारियों से विमर्श करने के बाद उन्होंने जिला प्रशासन को कहा कि शहर के बड़े दुकानदारों व मॉल के प्रबंधक, प्रोपराइटरों के साथ

Advertisement

बैठक कर उनके प्रतिष्ठान के सामने अतिक्रमण के कारण सड़क जाम की समस्या का समाधान निकालने के लिए तथा मॉल में वाहनों की पार्किंग के लिए बड़े-बड़े बेसमेंट बनवाने के लिए उनसे वार्ता कर जाम की समस्या का स्थायी निराकरण कराने को कहा।

उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े चौक-चौराहे जहां खासकर प्राय: सड़क जाम की समस्या रहती है, उन स्थलों को चिन्हित करते हुए वहां ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की कार्ययोजना बनायी जाए एवं उसे अमली जामा पहनाया जाए ताकि स्थाई रूप से सड़क जाम की समस्या का

Advertisement

निराकरण हो सके। उन्होंने कहा कि शहर में जहां भी सड़क पर अतिक्रमण है, वहां अतिक्रमण को हटवाया जाये, ताकि सड़क जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सके।

उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को दरभंगा शहर को सड़क जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाकर उसे क्रियान्वित करने का निर्देश दिया। बैठक में आयुक्त के सचिव देवेन्द्र प्रसाद तिवारी, जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार, यातायात डीएसपी एवं सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Share