Home Featured सांसद गोपाल जी ठाकुर सिंडीकेट के सदस्य मनोनीत, संजय सरावगी की सिंडीकेट की सदस्यता समाप्त।
Featured - मुख्य - December 2, 2021

सांसद गोपाल जी ठाकुर सिंडीकेट के सदस्य मनोनीत, संजय सरावगी की सिंडीकेट की सदस्यता समाप्त।

दरभंगा: बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने दरभंगा के सासद गोपाल जी ठाकुर को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सिंडीकेट के सदस्य मनोनीत किया है। यह मनोनयन तीन वर्षों के लिए हुआ है। कुलसचिव प्रो मुश्ताक अहमद ने गुरुवार को इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है। श्री ठाकुर के मनोनयन से नगर विधायक संजय सरावगी की सिंडीकेट की सदस्यता तात्कालिक प्रभाव से समाप्त हो गई है।

Share