Home Featured समाहरणालय में मिले शराब की बोतल मामले में एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित।
Featured - मुख्य - December 3, 2021

समाहरणालय में मिले शराब की बोतल मामले में एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: आजकल बिहार में बड़े से बड़ा अपराध होने पर भी वरीय अधिकारी या पुलिस भले देर से पहुंचे, पर यदि कहीं एकाध खाली शराब की बोतल की सूचना भी मिल जाए तो वरीय अधिकारी तक निरीक्षण केलिए पहुंच जाते हैं और कारवाई भी तुरन्त शुरू हो जाती है।

हाल ही में बिहार विधानसभा परिसर के पास शराब की बोतल मिलने का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि दरभंगा में समाहरणालय परिसर में शराब की खाली बोतलें मिलने से हंगामा मचा हुआ है। इसकी जांच

Advertisement

करने स्वयं दलबल के साथ पहुंचे एसएसपी बाबूराम ने पांच और खाली बोतलें बरामद की जिसके बाद एसएसपी ने वहां की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

दरभंगा समाहरणालय परिसर के अम्बेडकर सभागार में अधिकारी से लेकर मंत्री तक मीटिंग करते हैं। वहां से थोड़ी ही दूरी पर शराब की खाली बोतलें मिलने से शराबबंदी कानून को लागू कराने में प्रशासन

Advertisement

की गंभीरता पर सवाल खड़े हुए हैं। शराब की बोतल मिलने की बात सामने आई तो दरभंगा एसएसपी और सिटी एसपी मौके पर पहुंचे।

एसएसपी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं कैंटिन समेत समाहरणालय के कर्मियों और गार्ड से पूछताछ भी की जा रही है। बताया गया है कि कैंपस के

Advertisement

सीसीटीवी खंगाले जाएंगे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जांच का जिम्मा सिटी एसपी को दिया गया है।

बता दें कि हाल में ही बिहार विधानसभा परिसर के पास शराब की खाली बोतल मिली थी जिसके बाद हंगामा मचा था।

Share