Home Featured जिले में उर्वरक विक्रेताओं की सघन जांच हुई शुरू, मनीगाछी के पांच उर्वरक विक्रेताओं पर हुई प्राथमिकी।
Featured - मुख्य - December 3, 2021

जिले में उर्वरक विक्रेताओं की सघन जांच हुई शुरू, मनीगाछी के पांच उर्वरक विक्रेताओं पर हुई प्राथमिकी।

दरभंगा: जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम के आदेश के आलोक में आज जिले के सभी प्रखंडों में वहाँ के वरीय प्रभारी पदाधिकारी द्वारा अपने प्रखंड के उर्वरक दुकानों की जांच की गयी तथा उर्वरक दुकानों पर उपस्थित होकर उचित मूल्य पर किसानों के बीच उर्वरक वितरण करवाया गया। उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों की जांच में जहां भी जिनके यहाँ गड़बड़ी पाई गई, उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की गयी।

जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा जिला स्तर पर एक धावा दल का गठन किया गया है जो सहायक निदेशक कुणाल कुमार के नेतृत्व में लगातार उर्वरक दुकानों की छापेमारी कर रही है।

मनीगाछी प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी पूर्णेन्दु नारायण झा परियोजना निदेशक आत्मा ने बताया कि उनकी जाँच में पांच उर्वरक

Advertisement

दुकानों में अनियमितता पाई है जिनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनीगाछी को दिया गया है। इनमें प्रकाश खाद बीज भंडार, किसान खाद बीज भंडार, साईं ट्रेडर्स बीज भंडार, बजरंग ट्रेडर्स बीज भंडार एवं खाद बीज भंडार शामिल हैं।

वहीं जाले में सहायक निदेशक कुणाल कुमार द्वारा वजन खाद बीज भंडार में अनियमितता मिलने के लिए उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इसके अतिरिक्त अन्य प्रखंडों में वहाँ के वरीय प्रभारी द्वारा छापेमारी के दौरान जिन दुकानों में अनियमितता पायी गयी है उन उर्वरक विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

Share