
पियक्कड़ों के साथ साथ होम डिलीवरी तथा शराब कारोबारियों पर कसा पुलिस का शिकंजा।
दरभंगा: शराबी एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। कई थानों की पुलिस ने एसएसपी बाबूराम के निर्देश पर शराबी एवं शराब कारोबारियों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है।
इसी क्रम में विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने गुरुवार की रात सुंदरपुर बापू चौक पर नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान स्थानीय सूरज कुमार खर्गा के रूप में हुई है।
इधर नगर थाना की पुलिस ने शुभंकरपुर मोहल्ले से 180 एमएल की पांच बतल विदेशी शराब जब्त की है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने

बताया कि राम राय के घर से शराब जब्त हुई, जबकि राम राय फरार हो गया। वहींं भगवानदास मोहल्ले के रैन बसेरा कॉलोनी निवासी बली महतो नेपाली शराब लेकर जा रहा था। पुलिस को देखते ही वह शराब फेंककर फरार हो गया। वहां से 300 एमएल की 56 बोतल नेपाली शराब जब्त की गई है।
लहेरियासराय थाने की पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में बेलवागंज निवासी सुमन कुमार को गिरफ्तार किया है।
वहीं सदर थाना की पुलिस ने गुरुवार की रात धोई गांव में नेपाली

शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान रामप्रीत मंडल के रूप में हुई है। उसकी झोपड़ी के पीछे से पुलिस ने 45 बोतल शराब बरामद की।
वहीं केवटी थाना अंतर्गत चौकीदारों के सहयोग बेहटबारा से स्व० बद्री यादव के पुत्र रामबाबू यादव को दो प्लास्टिक के गैलन में 30 लीटर देशी चूलाई शराब साइकिल सहित होम डिलीवरी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

