Home Featured मुख्यमंत्री ने दरभंगा केलिए तीन प्रमुख योजनाओं का शिलान्यास एवं एक योजना का किया ऑनलाइन उद्घाटन।
Featured - मुख्य - December 4, 2021

मुख्यमंत्री ने दरभंगा केलिए तीन प्रमुख योजनाओं का शिलान्यास एवं एक योजना का किया ऑनलाइन उद्घाटन।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: नगर विकास व आवास विभाग के तत्वावधान में राजधानी पटना से आयोजित आनलाइन राज्यस्तरीय उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी द्वारा योजनाओं का लोकार्पण करने के बाद स्थानीय स्तर पर लाभुकों को योजनाओं से आच्छादित किया गया। इस कार्यक्रम का लाइव वेबकास्टिग दरभंगा नगर निगम परिसर में भी किया गया।

इस दौरान दरभंगा केलिए भी तीन प्रमुख योजनाओं का शिलान्यास एवं एक योजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया।

इसके अंतर्गत चंद्रधारी म्यूजियम पार्क जिसकी अनुमानित लागत करीब एक करोड़ तीन लाख है, वैदेही नगर कॉलोनी पार्क जिसका अनुमानित लागत 30 लाख 75 हजार है एवं हराही पोखर के किनारे

Advertisement

पाथ वे का निर्माण जिसका अनुमानित लागत 28 लाख 7 हजार है, का शिलान्यास किया गया है। इसके अलावा शहर के शास्त्री चौक के उत्तर की ओर बने वेंडिंग जोन का उद्घाटन किया गया है।

इसके अलावा दरभंगा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास

Advertisement

योजना के 456 ऐसे लाभुक जिन्होंने अपने गृह निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया है, उन्हें सांकेतिक रूप से घर की चाभी प्रदान की गयी है।

साथ स्वयं सहायता समूह के 24 ग्रुपों को लगभग 17 लाख 2 हजार रुपये का ऋण विभिन्न बैंकों के माध्यम से दिया गया है।

Share