Home Featured आजाद मंच द्वारा आयोजित मेडिकल कैम्प में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के साथ दवाओं का भी किया गया वितरण।
Featured - मुख्य - December 5, 2021

आजाद मंच द्वारा आयोजित मेडिकल कैम्प में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के साथ दवाओं का भी किया गया वितरण।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: दरभंगा के चिकित्सकों की संस्था आजाद मंच के तत्वाधान के कई विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा बहादुरपुर प्रखंड के डरहार गांव में निशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। रविवार को डरहार के काली मंदिर परिसर में डॉ राकेश चौधरी के संयोजन में आयोजित इस निःशुल्क मेडिकल कैम्प में लगभह एक हजार मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सीय सलाह दी गयी। साथ ही दवाओं का वितरण भी निशुल्क किया गया।

इस मेडिकल कैम्प में मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थो, ईएनटी, गायनी, शिशु आदि विभिन्न विभागों के विशेषग डॉक्टरों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में आने वाले सभी मरीजों का निशुल्क ब्लड प्रेशर, ब्लड सुगर एवं प्लस सेचुरेशन का अनिवार्य रूप से जांच किया गया।

आजाद मंच के अध्यक्ष डॉ सीएस झा ने बताया कि डरहार में

Advertisement

पहलीबार चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया और लाभ उठाया। आगे भी आजाद मंच द्वारा इस तरह के चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

मौके पर उपस्थित डरहार पंचायत के मुखिता पति पप्पू चौधरी ने कहा कि इस तरह का कैंप लगने से गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगो का

Advertisement

निशुल्क इलाज होता है। यह काफी लाभकारी है। इसी तरह का कैम्प आगे भी लगते रहना चाहिए।

इस स्वास्थ्य शिविर में योगदान देने वाले चिकित्सकों में डॉ आमोद कुमार झा, डॉ उदभट मिश्रा, डॉ एसएन झा, डॉ आरके झा, डॉ जीएन दुबे, डॉ वीके मिश्रा, डॉ पीएन मिश्रा, डॉ संतोष ठाकुर, डॉ मनिन्द्र ठाकुर, डॉ आर के पाठक, डॉ निशांत पाठक, डॉ साकेत चौधरी, डॉ प्रत्यूष पराग, डॉ प्रवीण कुमार झा, डॉ कामोद झा, डॉ शरत कुमार झा, डॉ डीएन झा, डॉ सुमन कुमार चौधरी आदि शामिल थे।

Share