Home Featured शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, पुलिस जीप पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश।
Featured - मुख्य - December 5, 2021

शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, पुलिस जीप पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश।

दरभंगा: हाल ही में भाजपा के बिस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा था कि बिहार में शराब माफियाओं ने समानांतर अर्थव्यवस्था खड़ी कर ली है। पर लगता है कि पैसे के बल पर अब शराब माफिया समानांतर सत्ता भी खड़े कर चुके हैं। तभी तो पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला तक करने से नही चूकते।

एक और ऐसा ही मामला रविवार को सामने आया है जिले के हायाघाट थानाक्षेत्र के हथौड़ी गांव का, जहाँ शराब की सूचना पर शनिवार की रात गयी पुलिस टीम की गाड़ी पर पेट्रोल डालकर जलाने

Advertisement

का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है। हालांकि कोई बड़ी घटना नही घटी और पुलिस ने घटना में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि हायाघाट पुलिस ने गत चार दिसंबर की देर शाम हथौड़ी बाजार में छापेमारी कर सुरेंद्र चौधरी के घर के पीछे स्थित बगीचे तथा उसके घर से 19 बोतल विदेशी शराब जब्त कर सुरेंद्र चौधरी को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया। इसमें सहायक अवर निरीक्षक सहित दो सिपाहियों को चोटें

Advertisement

आयी। उपद्रवियों ने पुलिस के कब्जे से आरोपित सुरेंद्र चौधरी को छुड़ा लिया।

जब पुलिस से इस संबंध में जानकारी ली गयी तो थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने पेट्रोल डालकर आग लगाने के प्रयास के सवाल को टाल दिया। उन्होंने कहा कि शनिवार की शाम में शराब छापामारी के दौरान शराब कारोबारी के परिजनों द्वारा हो हल्ला कर विरोध किया गया।

छापेमारी का विरोध करने के आरोप में हथौड़ी गांव के स्व0 हजारी चौधरी के पुत्र श्याम बाबू चौधरी, श्याम बाबू चौधरी के पुत्र संजीव चौधरी, सुरेंद्र चौधरी की पत्नी नीलम देवी एवं माखन चौधरी की पत्नी पूजा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इन सभी को गिरफ्तार कर हायाघाट कांड संख्या 146/21 दर्ज करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत भेजा गया है।

Share