Home Featured दरभंगा आ सकती हैं कंगना रनौत, एमएसयू जिलाध्यक्ष ने दिया आमंत्रण।
Featured - मुख्य - December 5, 2021

दरभंगा आ सकती हैं कंगना रनौत, एमएसयू जिलाध्यक्ष ने दिया आमंत्रण।

दरभंगा: दरभंगा महोत्सव के तीसरे संस्करण की तैयारी के लिए दरभंगा महोत्सव की टीम जोर-शोर से तैयारी कर रही है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए टीम के सदस्य देश की कई नामचीन हस्तियों को दरभंगा महोत्सव में आने का आमंत्रण दे रहे हैं, ताकि कार्यक्रम के बहाने बड़ी हस्तियों को मिथिला की संस्कृति से अवगत कराया जा सके।

इसी आमंत्रण के सिलसिले में दरभंगा महोत्सव की दो सदस्यीय टीम ने आयोजन समिति के अध्यक्ष सह एमएसयू जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा और उदय नारायण झा के नेतृत्व में चर्चित अदाकारा कंगना रनौत से मुलाकात कर उन्हें दरभंगा महोत्सव में आने का न्योता दिया।

Advertisement

दो सदस्यीय टीम ने मिथिला की वेशभूषा धोती-कुर्ता और पाग पहनकर कंगना से मुलाकात की। साथ ही मिथिला की संस्कृति से कंगना को अवगत कराया और उन्हें मिथिला पेंटिंग के प्रतीक चिन्ह और मिथिला पेंटिंग से उकेरित शॉल भेंट की।

कंगना ने मिथिला की संस्कृति की तारीफ करते हुए कहा कि मैं अभी माता सीता पर बन रही फिल्म में सीता के प्रेरणादायक जीवन का अभिनय कर रही हूं इसलिए मुझे लगता है कि मां सीता की पावन

Advertisement

भूमि पर जाना मेरा सौभाग्य होगा। साथ ही इस आयोजन के मंतव्य को समझकर इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन की शुभकामनाएं दी।

दरभंगा महोत्सव के अध्यक्ष सह मिथिला स्टूडेंट यूनियन के दरभंगा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने कहा कि दरभंगा महोत्सव का तीसरा संस्करण इस बार कई रूप से खास होगा। इसमें मिथिला की

Advertisement

संस्कृति की झलक के साथ-साथ कई ऐसी हस्तियां दिखेंगी जिससे मिथिला के युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।

दरभंगा महोत्सव के सदस्य उदय नारायण झा ने कहा कि कंगना के दरभंगा आगमन को लेकर टीम आश्वस्त है। जल्द ही उनकी सहमति और उनके कार्यक्रम को सभी से साझा किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक संतोष चौधरी ने कहा कि दिल्ली के अतिथियों को आमंत्रित करने के बाद अब टीम बिहार को प्रेरित करने वाले कई नामचीन व्यक्तियों के संपर्क में है।

Share