
250 कार्टून शराब के साथ पिकअप जब्त, तस्कर भागने में सफल।
दरभंगा: सरकार लाख सख्ती दिखाने के दावे कड़े, पर शराब कारोबारियों के हौसले टूट नही रहे। कारोबार बदस्तूर और बेखौफ जारी है।
इसी क्रम में रविवार को जिले के बहेड़ा थाना पुलिस ने शिवराम-भसौर सीमा पर ट्रक से शराब उतारने की गुप्त सूचना पर छापेमारी की जिसमें लगभग 250 से अधिक कार्टन विदेशी शराब के साथ एक पिकअप ट्रक जब्त किया गया जबकि तस्कर भागने में सफल रहा।
इस संबंध में बेनीपुर के एसडीपीओ कुमार सुमित ने बताया कि बहेड़ा थाना पुलिस शराब बरामदगी मामले में काफी बेहतर कार्य कर रही है।

बहेड़ा पुलिस बीते कुछ माह से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामदगी, शराब तस्कर की गिरफ्तारी, शराब तस्कर से राशि बरामदगी एवं देसी शराब की बरामदगी में भी काफी अच्छा कार्य कर रही है, जो सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि अब पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में किसी भी शराब माफिया की खैर नहीं होगी। उन्होंने बताया कि शराब मामले में सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाता है तथा छापेमारी कर बरामद

शराब मामले में पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि बहेड़ा थाना पुलिस शराब बरामदगी, तस्कर की गिरफ्तारी सहित राशि बरामद मामले में काफी अच्छा कार्य तेजी से कर रही है।
बहेड़ा एसएचओ सुरेश राम ने बताया कि एसडीपीओ के निर्देशन में पुलिस अधिकारी सुमन कुमार, रामअवतार साहु, रामबली राम, धनंजय कुमार सहित चौकीदार गजेंद्र अमात, छेदी नदाफ, अताबुल नदाफ, इदरीश नदाफ, फुलेशन नदाफ, प्रभु चौपाल, लाल पासवान, उमेश पासवान, राजाराम पासवान, शाहिद नदाफ, भोला तांती, सुख सागर कुमार, नंतमेश्वर छापामारी दल में शामिल थे। उन्होंने बताया कि छापामारी दल के साथ सफलतापूर्वक करीब 250 कार्टन विदेशी शराब के साथ एक ट्रक भी बरामद किया गया है।

