
ओमीक्रोन को लेकर जिला प्रशासन एलर्ट, 256 यात्रियों की हुई कोरोना टेस्टिंग।
दरभंगा: रविवार को दरभंगा रेलवे स्टेशन पर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक एवं बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में आज 5 दिसंबर को भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर, सादुल हसन एवं सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में चिकित्सा जांच दलों ने बेंगलुरु से दरभंगा आने वाली बागमती एक्सप्रेस से दरभंगा स्टेशन पर उतरने वाले सभी यात्रियों की करोना टेस्टिंग की गयी।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर जिला प्रशासन सचेत है और दक्षिण भारत के राज्यों एवं महाराष्ट्र से

आने वाली रेलगाड़ियों एवं उड़ानों से दरभंगा आनेवाले सभी यात्रियों की कोरोना टेस्टिंग की जा रही है।
इसी को लेकर रविवार को बागमती एक्सप्रेस से दरभंगा आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना टेस्टिंग की गयी। जिनमें 246 यात्रियों का
एंटीजन टेस्ट एवं 10 यात्रियों का आरटीपीसीआर जाँच की गयी।सुखद बात यह है कि जाँच में एक भी पॉजिटिव मामले नहीं मिले।
दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के साथ साथ जिले के वरीय पदाधिकारी भी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर जिला प्रशासन एलर्ट है।

