
मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल प्रकरण में डॉक्टरों पर एफआईआर करना गलत: डॉ आमोद झा।
दरभंगा: हाल ही में मुजफ्फरपुर में आंख के ऑपरेशन में कई लोगों द्वारा आंखों की रौशनी गंवाने के मामले में डॉक्टरों पर हुई कारवाई का इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा विरोध जताया गया है। आईएमए खुलकर डॉक्टरों के समर्थन में उतर गया है।
इस संबंध में सोमवार को आईएमए के दरभंगा जिला सचिव सह प्रवक्ता डॉ आमोद झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर डॉक्टरों पर हुए एफआईआर को वापस लेने की मांग की है।
डॉ झा ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि आई हास्पीटल मुजफ्फरपुर मे हुए ऑपरेशन के उपरांत कई मरीजों के आँखो कि तकलीफ बढ़ने

तथा कुछ लोगो के आँख बर्बाद होने कि घटना से आईएमए दरभंगा के चिकित्सक काफी दुःखी है। साथ पीड़ित व्यक्ति व उनके निकटतम लोगो के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है। परंतु इस मामले में कुछ डॉक्टरों पर एफआईआर करना गलत है।
उन्होंने कहा कि ऐसा ज्ञात हुआ कि क्लस्टर संक्रमण के कारण लोगो को अपनी आँखे गवानी पड़ी। संक्रमण के कारण, स्रोत व फैलाव के वृहत वैज्ञानिक जाँच की मांग आईएमए दरभंगा द्वारा की जा रही है,

ताकि ऐसी दुर्घटना कि पुनरावृति न हो। परंतु आनन फानन मे बिना कोई जाँच के गम्भीर धाराओ मे चिकित्सको पर किए गए एफआईआर की हम घोर निंदा करते हैं।
उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि बेवजह चिकित्सको को प्रताड़ित न किया जाए। सरकार ऐसे सम्बद्ध संस्थानो का समय समय पर जांच करवाये एवं कर्मियों को दुरुस्त किया जाय, ताकि ऐसी ह्रदय विदारक घटनाओ से बचा जा सके।

