Home Featured अपने आवासीय क्वार्टर में महिला दरोगा ने गोली मारकर कर ली आत्महत्या।
Featured - मुख्य - December 10, 2021

अपने आवासीय क्वार्टर में महिला दरोगा ने गोली मारकर कर ली आत्महत्या।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: शहर के विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र से सुबह सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। थाना में तैनात एक 25 वर्षीय महिला प्रशिक्षु एसआई ने खुद अपने सर्विस रिवॉल्वर से सर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना श्यामा मंदिर परिसर में अवस्थित उक्त महिला एएसआई के आवास में घटी। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी। लोग तरह की चर्चाएं करते नजर आये। फिलहाल घटना के कारणों का पता नही चल पाया है।

2017-18 बैच की नवनियुक्त प्रशिक्षु एसआई लक्ष्मी कुमारी ने खुद को गोल मार कर आत्महत्या कर ली। घटना रात्रि 12 से 2 बजे के बीच की बतायी जाती है। सुबह जब उनकी सहकर्मी जगाने गयी तो

Advertisement

मामला पता चला। दरवाजा अंदर से बंद था। लक्ष्मी के दाहिने हाथ मे सर्विस रिवॉल्वर था और उनके सर में गोली लगी थी। लगभग 25 वर्ष की उम्र की लक्ष्मी मूलरूप से सुपौल जिले की रहने वाली थी। फिलहाल घटना के कारणों का पता नही चल पाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी अशोक कुमार प्रसाद एवं सदर एसडीपीओ कृष्ण नंदन कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। लक्ष्मी के परिजनों को सूचना दी गयी। उनके पिता त्रिलोकी प्रसाद साह भी दरभंगा पहुँच चुके हैं।

सिटी एसपी अशोक कुमार प्रसाद ने कहा कि ये घटना पुलिस परिवार केलिए एक बड़ी क्षति है। हमने एक कर्मठ और युवा पदाधिकारी को खो दिया है। मामले की जांच की जाएगी। जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार कारवाई की जाएगी।

Share