
Home Featured मुख्यमंत्री ने बाबा कुशेश्वरस्थान मंदिर में की पूजा, मंदिर के चारों तरफ मौजूद थे सुरक्षाकर्मी।
मुख्यमंत्री ने बाबा कुशेश्वरस्थान मंदिर में की पूजा, मंदिर के चारों तरफ मौजूद थे सुरक्षाकर्मी।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: गुरुवार को कुशेश्वरस्थान दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबा कुशेश्वरस्थान मंदिर में भी पहुंचकर पूजा अर्चना की।
कुशेश्वरस्थान में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शिव मंदिर आम लोगों के लिए साढ़े पांच मिनट तक बंद रहा। शिव मंदिर एवं उनके आसपास चप्पे-चप्पे पर खड़े सुरक्षा बलों ने मंदिर को घेर रखा था। वहीं मंदिर के मुख्य द्वार पर मुख्यमंत्री के विशेष सुरक्षा दस्ता की टीम तैनात थी। इस दौरान कोई भी पूजा करते पहुंचता तो उसे वस्तुस्थिति से अवगत कराकर वापस कर दिया जाता था। सीएम के जाने के बाद आम लोगों ने पूजा-अर्चना की।

