
Home Featured 24 घंटे में DMCH शराब कांड से जुड़े पूरे गिरोह का करें उदभेदन, वरना थानाध्यक्ष पर होगी करवाई: एसएसपी।
24 घंटे में DMCH शराब कांड से जुड़े पूरे गिरोह का करें उदभेदन, वरना थानाध्यक्ष पर होगी करवाई: एसएसपी।
दरभंगा: डीएमसीएच जैसे बड़े चिकित्सा संस्थान में चल रहे शराब कारोबार का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस पूरे गिरोह के उदभेदन को लेकर सख्त दिख रही है। दरभंगा के एसएसपी बाबूराम थोड़ी भी ढील देने के मूड में नही दिख रहे।
इसी को एसएसपी ने डीएमसीएच शराब कांड में बेंता ओपी के थानाध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर एवं सदर एसडीपीओ को अभियुक्तों की संपत्ति का लगाने की जिम्मेवारी दी गयी है। साथ ही एसडीपीओ को दो दिन के भीतर थाना के भूमिका की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
साथ ही एसएसपी ने कहा है कि थानाध्यक्ष को 24 घण्टे के भीतर अभियुक्तों की सम्पत्ति का पता लगाने और पूरे गिरोह के उदभेदन का निर्देश दिया गया है। यदि 24 घण्टे के अंदर उक्त कार्य नही हुआ तो थानाध्यक्ष को तत्काल निलंबित कर दिया जाएगा।

