
बिजली विभाग की छापेमारी में विद्युत चोरी को लेकर दर्ज की गई एफआईआर।
दरभंगा: बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने इन दिनों अभियान छेड़ रखा है। आए दिन कहीं न कहीं छापेमारी कर बिजली चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। इसी क्रम में पतोर ओपी थाना क्षेत्र में बिजली चोरी करते 6 लोगों पर बिजली विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कनीय अभियंता के मुताबिक बताया गया कि नवटोलिया गांव के देवेंद्र यादव को 11,788 रुपए बिजली बकाया राशि रखने को लेकर कई दिनों पूर्व कनेक्शन हटा दिया गया था। नवटोलिया गांव के ही बुधन यादव को भी 10,062 रूपए बकाया राशि को लेकर कनेक्शन काट दियार गया था।
जिसके बाद बिजली चोरी करने के आरोप में इनको भी 11,884 रुपए की जुर्माना राशि लगाई गई है। बसहा गांव के योगेंद्र चौधरी को बिजली चोरी करते हुए धर दबोचा गया है। उनके विरुद्ध जुर्माना शुल्क 34,988 रूपए लगाया गया है।
खैरा गांव में स्व० रामचंद्र सिंह के पुत्र बबलू सिंह के घर छापेमारी की गई जिसमें 25444 रुपए की जुर्माना लगाई गई। उघरा गांव निवासी देव कुमार महतो पर 15518 रुपए की एवं राजेश्वर झा के पुत्र बजरंग बली झा पर 20858 रूप की जुर्माना राशि लगाई गई।

बिजली विभाग की ओर से बिजली चोरी को लेकर 5 सदस्य छापेमारी टीम गठित की गई। जिसमें बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत पतोर ओपी के खैरा गांव एवं उघरा में 4 परिवार को बिजली चोरी करते पकड़ाया। इस बाबत पतोर ओपी में एफआईआर दर्ज की गई।
उक्त मामले में बहादुरपुर के बिजली विभाग के जेई रवि कुमार ने कहा कि विभाग की ओर से 5 सदस्य टीम गठन किया गया ,जिसमें बिजली चोरी करने के आरोप मे 4 लोगो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है

इस संबंध में पतोर ओपी के थानाध्यक्ष वरुण गोस्वामी ने कहा कि बिजली विभाग के जेई रवि कुमार के आवेदन पर 4 लोगों के विरुद्ध करीब 63250 रुपए की बिजली विभाग की राजस्व चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया गया है अनुसंधान शुरू कर दी गई है।

