
अनियमितता की जांच से संतुष्ट हुए विधायक, कहा- नीतीश के सरकार में बच नही सकते भ्रष्टाचारी।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: जिले के बेनीपुर प्रखंड में कमला नदी के तटबंध के मरम्मत कार्य में बरती गई अनियमितता की जांच जल संसाधन विभाग, पटना की उड़नदस्ता जांच टीम ने बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी की उपस्थिति में की।
विधायक ने जांच टीम में आए दो कार्यपालक अभियंताओं को कहा कि मलौल में ढाई सौ फीट तटबंध की मरम्मत संबंधित एजेंसी द्वारा नहीं की गयी है। उन्होंने कहा कि इस बार अतिवृष्टि के बावजूद भी नदी के जलस्तर में उफान नहीं था। अगर नदी में अधिक उफान होता तो मलौल में तटबंध टूटने से मलौल सहित इर्द-गिर्द के गांव में बाढ़ से

भारी तबाही होती। विधायक ने बताया कि जांच टीम ने स्वीकारा कि तटबंध की मरम्मत में गड़बड़ी हुई है। इसकी जांच मशीन से कराई जाएगी। इसके बाद जांच टीम ने सज्जनपुरा में भी कमला नदी का क्षतिग्रस्त तटबंध का निरीक्षण किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बेनीपुर विधायक विनय चौधरी ने बताया कि कमला नदी के तटबंध की मजबूतीकरण करने के लिए साढ़े तीन करोड़ की निविदा निकाली गयी थी। एजेंसी ने कार्य शुरू
किया, लेकिन मलौल में 250 फीट कार्य शुरू नहीं किया गया। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री से की। मुख्यमंत्री ने विधायक के शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इस मामले की जांच कराने के लिए पटना से एक उड़नदस्ता टीम को भेज दिया।
विधायक श्री चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के राज में कोई भी भ्रष्टाचारी बच नही सकते। प्रक्रियाओं में थोड़ा समय लग सकता है। पर कारवाई निश्चित रूप से होकर रहेगी।

