
डीडीसी ने किया देकुली शंकर लोहार पथ का निरीक्षण।
दरभंगा: उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया ने बुधवार को बहादुरपुर के देकुली शंकर-लोहार से सिसौनी पथ में 15 किलोमीटर तक भ्रमण कर सड़क निर्माण कार्य की गहन जांच की। निरीक्षण में उन्होंने सड़क ढलाई की गहराई की जांच सड़क खुदवा कर की। सड़क ढलाई में उपयोग किए गए बालू, गिट्टी व सीमेंट के मिश्रण की भी जांच की।उन्होंने बिरौल प्रखंड के मध्याह्न भोजन अनाज गोदाम का निरीक्षण कर अनाज वितरण की जांच की।

