Home Featured मुफ्त नेत्र जांच शिविर का किया गया आयोजन।
Featured - मुख्य - December 22, 2021

मुफ्त नेत्र जांच शिविर का किया गया आयोजन।

दरभंगा: बुधवार को बहादुरपुर प्रखंड के उघड़ा गांव में लक्ष्मण आई हॉस्पिटल ट्रस्ट के द्वारा ग्रामीण चिकित्सक अशोक पासवान के सहयोग से मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें लोगों को डॉक्टरों की टीम द्वारा नेत्र जांच कर मुफ्त दवाई भी दी गई। इस दौरान करीब 50 से अधिक मरीजों ने अपना नेत्र जांच करवाया एवं सलाह भी लिया।

इस संबंध में डॉक्टर सिद्धांत सिंह द्वारा बताया गया की हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति की नेत्र संबंधी मदद करना है।बहुत ऐसे निर्धन, असहाय लोग है जिनका पैसो के आभाव में इलाज नहीं हो पाता वैसी परिस्थिति में संस्थान की ओर से नेत्रों का मुफ्त ऑपरेशन, चश्मा, दवाई आदि से मदद किया जाता है।

इस दौरान अशोक पासवान, अरुण पासवान, विजय झा महापात्र, परमेश्वर पासवान आदि मौजूद थे।

Share