
अपहृत युवतियों को बरामद कर पुलिस ने आरोपियों को भी गिरफ्तार, सड़क जाम करने वालों पर भी मुकदमा।
दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 दिसंबर को अपह्रत हुई दो युवतियों को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता मटिया ब्रूज से बरामद कर अपहरण के आरोपी हयातपुर के दोनों युवक मो. गालिब व मो. शाहिद को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर बुधवार को भरवाड़ा के बौका चौक पर युवतियों के परिजन व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी थी। हालांकि लगभग आधे घंटे बाद ही पुलिस प्रशासन द्वारा मोबाइल पर वीडियो कॉल के माध्यम से बरामद युवतियों की वार्ता परिजनों से कराई गई। जिसके तुरंत बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हो गया।
इधर, सोमवार को करीब चार घंटे तक सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने के मामले में सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कलिगांव के नवनिर्वाचित मुखिया महेश झा सहित 32 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि टेक्निकल सेल व बंगाल पुलिस की मदद से दोनों युवतियों को बंगाल में आरोपी युवक की बहन के घर से बरामद कर महिला थाना के सिपुर्द किया गया है। अतरबेल भरवाड़ा पथ को भरवाड़ा बौका चौक पर बांस बल्ले से जाम कर आवागमन को बाधित करने व कोविड 19 प्रोटोकॉल का उलंघन करने को लेकर कलिगांव के मुखिया महेश झा, विनोद झा, रविशंकर सिंह, लोकेश ठाकुर, मोनू कुमार झा, मन्नू कुमार झा, शिवम कुमार झा, संजय झा, मनीष कुमार, बैकुंठ ठाकुर, अशोक झा, मुनचुन झा, दीपू ठाकुर, शैलेन्द्र झा, गुड्डू ठाकुर, कृष्ण कुमार, मगनू झा, संजय झा, सोनू झा, रविंद्र ठाकुर, सुरेंद्र झा, सुभाष झा, सुधीर झा, सुदिष्ट झा, मुकेश झा, कमलेश झा, राहुल झा, विक्की उर्फ गोलू, मोहन झा, आशुतोष झा, पवन झा, मो जुबैर सहित 25 अज्ञात लोगों पर प्राथमिक दर्ज की गई है।

