
आवास योजना में आवेदन के लिए तिथि निर्धारित।
दरभंगा: डीडीसी तनय सुल्तानिया ने कहा कि वैसे सुयोग्य परिवार जिनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना एवं इंदिरा आवास योजना में छूट गया है तथा जिनका नाम स्थाई प्रतीक्षा सूची में नहीं है, वैसे आवास विहीन सुयोग्य लाभुकों के चयन के लिए एक से 15 जनवरी तक मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने के लिए घर-घर सर्वेक्षण करवाया जाएगा।
उन्होंने सभी बीडीओ को इस आशय का निर्देश देते हुए कहा है कि एक जनवरी 2022 से पूर्व प्रत्येक पंचायत में इसका व्यापक प्रचार-प्रचार कर दिया जाए, ताकि छूटे हुए आवास विहीन सुयोग्य परिवारों का नाम मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना में जोड़ा जा सके।
सर्वेक्षण कार्य के लिए प्रखंड से पंचायत स्तर पर टीम का गठन किया जाएगा। पंचायत स्तरीय टीम घर-घर जाकर सुयोग्य एवं छूटे हुए परिवारों को विहित प्रपत्र में सर्वेक्षण करेगी।

