Home Featured घनश्याम झा हत्याकांड में पुलिस की कार्यशैली से नाराज परिजनों ने की एसएसपी से मुलाकात।
Featured - मुख्य - December 24, 2021

घनश्याम झा हत्याकांड में पुलिस की कार्यशैली से नाराज परिजनों ने की एसएसपी से मुलाकात।

दरभंगा: जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के बहेड़ा गांव में 28 नवंबर को घनश्याम झा हत्याकांड मामले में पुलिस की सुस्त कार्रवाई से नाराज परिजन शुक्रवार को एसएसपी से मिले। इस दौरान पीड़ित परिवार ने हत्याकांड में संलिप्त नामजद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, छूटे हुए धारा एवं नामों को जोड़ने के लिए एसएसपी से मिलकर मांग की है।

एसएसपी से मिलने पहुंचे मृतक घनश्याम झा के पुत्र रमन कुमार झा ने बताया कि घटना में संलिप्त दो महिलाओं का नाम पुलिस को बताया गया था, लेकिन पुलिस द्वारा बयान लिखने के दौरान उसे छोड़ दिया गया। साथ ही भादवि की धारा 34 लगाना आवश्यक था, पर वह भी नही लगाया गया। परिजनों द्वारा बहेड़ा थाना पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है।

इस दौरान परिजनों के साथ मौजूद सीपीआई जिला सचिव नारायण जी झा ने कहा कि भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और परिवार को न्याय दिलाने का काम करेगी।

Share