Home Featured विधानसभा अध्यक्ष के आगमन की तैयारीयों को लेकर की गयी समीक्षा बैठक।
Featured - मुख्य - December 25, 2021

विधानसभा अध्यक्ष के आगमन की तैयारीयों को लेकर की गयी समीक्षा बैठक।

दरभंगा: विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा का दरभंगा में 27 दिसंबर को निर्धारित कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा जिला अतिथि गृह में इसकी तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की गयी।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष के सम्पर्क पदाधिकारी-सह-उप निदेशक संजय कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि 27 दिसम्बर को विधानसभा के माननीय अध्यक्ष 07:10 बजे पूर्वाहन विश्वविद्यालय परिसर अवस्थित श्यामा माई मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके उपरान्त विश्वविद्यालय परिसर में अवस्थित महाराजा कामेश्वर सिंह ,डॉ० भीमराव अंबेडकर व एलएन मिश्रा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

Advertisement

तदोपरांत श्री सिन्हा द्वारा डॉ. नागेन्द्र झा स्टेडियम में जन-प्रतिनिधियों के साथ 05 सामाजिक नैतिक संकल्प लिया जाएगा। वहाँ कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत वे विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में बच्चों द्वारा आयोजित बाल संसद में शिरकत करेंगे।

जहाँ बच्चों द्वारा विधानसभा में चलने वाले प्रश्नोंत्तरकाल/ध्यानाकर्षण प्रस्ताव व अन्य बहस के तरह ही बाल संसद कार्यक्रम किया जाएगा।

Advertisement

उक्त बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, अपर समाहर्त्ता अनिल कुमार सिन्हा, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, वरीय उप समाहर्त्ता टोनी कुमारी एवं राहुल कुमार, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) नेहा कुमारी, डीआरडीए निदेशक गणेश कुमार तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याहन भोजन) संजय देव कन्हैया उपस्थित थे।

Share