
थानों एवं उत्पाद विभाग द्वारा जब्त वाहनों की दूसरे दिन भी जारी रही नीलामी।

दरभंगा: जिले के विभिन्न थानों एवं उत्पाद विभाग द्वारा जप्त वाहनों की नीलामी प्रक्रिया मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। बताते चलें कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 एवं 28 दिसंबर को दरभंगा जिले के विभिन्न थानों में पड़े पुराने वाहनों का नीलामी कार्य दूसरे दिन मंगलवार को भी किया गया।
इस नीलामी में समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर सहित दूरदराज से अन्य कई जिलों से आए हुए लोगों ने भाग लिया।
वाहन नीलामी कार्य के लिए कुल 4 टेबुल स्थापित किया गया था। नीलामी में बड़े वाहन जैसे ट्रक से लेकर बोलेरो एवं अन्य चार चक्का गाड़ी, थ्री व्हीलर, मोटरसाइकिल इत्यादि वाहनों की नीलामी हुई। नीलामी में आए हुए लोगों ने बढ़ चढ़कर बोली लगाया। उच्चतम बोली लगाने वालों को वाहन दिया गया।

