Home Featured कार्यालय में मिलने आए दिव्यांग की समस्या का समाधान के साथ साथ एसडीओ ने प्रदान किया कंबल।
Featured - मुख्य - December 29, 2021

कार्यालय में मिलने आए दिव्यांग की समस्या का समाधान के साथ साथ एसडीओ ने प्रदान किया कंबल।

दरभंगा: जिले के बेनीपुर अनुमंडल पदाधिकारी शंभू नाथ झा के कार्यालय कक्ष में मिलने आए बहेड़ा के दो दिव्यांग की समस्या का समाधान करते हुए उन्होंने दोनों दिव्यांगाें को सरकार से प्राप्त कंबल से शरीर को ढकते हुए उन्हें ठंड से बचने की सलाह दी।

उन्होंने दोनों दिव्यांगों को ठंड के समय में घर से बाहर न निकलने की सलाह देते हुए कहा कि कितना भी आवश्यक कार्य हो आप लोगों के

Advertisement

लिए अपना जीवन सबसे महत्वपूर्ण है और इसकी सुरक्षा भी आपकी ही जिम्मेवारी है।

इस दौरान उन्होंने बेनीपुर अंचल अधिकारी भुवनेश्वर झा एवं अलीनगर अंचल अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव को दूरभाष पर निर्देश देते हुए कहा कि जिला से प्राप्त कंबल का वितरण 24 घंटे के अंदर करना सुनिश्चित करें। साथ ही बाजार से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य चौक चौराहे पर अविलंब अलाव की व्यवस्था करें।

Share