
भीषण शीतलहर के कारण पांचवी कक्षा तक के स्कूल बंद।
दरभंगा: भीषण शीतलहर को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला पदाधिकारी के आदेश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने रविवार को पहली से पांचवी कक्षा तक के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है।
आदेश सोमवार से ही लागू होगा। फिलहाल एक सप्ताह केलिए स्कूल बंद करने का आदेश निर्गत किया गया है।

शीतलहर की समीक्षा करने के बाद पुनः आदेश निर्गत किया जाएगा।

