Home Featured जिप अध्यक्ष पद पर सीता देवी की हार पर बिफरे फातमी, कहा- कुछ लोग नहीं कर रहे पार्टी धर्म का पालन।
Featured - मुख्य - January 4, 2022

जिप अध्यक्ष पद पर सीता देवी की हार पर बिफरे फातमी, कहा- कुछ लोग नहीं कर रहे पार्टी धर्म का पालन।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातमी ने जिला परिषद अध्यक्ष पद पर सीता देवी की हार का कारण कुछ लोगों की गद्दारी बताया है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सीता देवी कुछ लोगों की गद्दारी के कारण चुनाव हार गई। कुछ लोगों द्वारा पार्टी का धर्म नही निभाये जाने के कारण परिणाम विपरीत आया।

उक्त बातें उन्होंने मंगलवार को अपने खाजासराय अवस्थित आवासीय परिसर मे आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि जिला परिषद

Advertisement

उपाध्यक्ष पद पर जब 18 मतों से जीत मिली तो फिर अध्यक्ष का पद नही जीत पाना सोचनीय है।

उन्होंने भीतरघात पर अपरोक्ष रूप से गम्भीर टिपण्णी करते हुए कहा कि यहां पार्टी धर्म का पालन नही करके एक अजीब तरह का अंदरूनी तालमेल चल रहा है। इसी का परिणाम था कि फ़राज़ फातमी की भी विधानसभा चुनाव में हार हुई।

उन्होंने जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद पर जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजद में रहते हुए शंभू पासवान व सीता देवी को उचित

Advertisement

सम्मान नही मिला। सीता देवी हमारे समर्थन में आयी तो हमलोगों ने भी ईमानदारी से सीता देवी की मदद भी की और जीत दिलाने को लेकर भरपूर प्रयास भी किया। लेकिन कुछ लोगों की गद्दारी के कारण सीता देवी मात्र एक वोट से चुनाव हार गई।

इसके आलावा उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए कहा कि इसपर केंद्र सरकार को विचार करना चाहिए। बिहार को पैसों की जरूरत है।

उन्होंने जातीय जनगणना कराए जाने को जरूरी बताते हुए कहा कि

Advertisement

इसके अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर तबके के आर्थिक उत्थान के लिए राज्य सरकार विशेष योजना बना सकेगी।

उन्होंने आगामी 29 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दरभंगा आगमन की जानकारी भी दी।

साथ ही उन्होंने यूपी एवं अन्य चार राज्यों में होने वाले चुनाव के संबंध में कहा कि पार्टी का प्रयास है कि सभी जगह चुनाव लड़े।

Share